Home Latest News Amritsar Police ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 14 किलो...

Amritsar Police ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़; 14 किलो नशा बरामद

5
0
Google search engine

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 किलो आईस (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साँझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और अबू धाबी में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्कर के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।
दुबई से लौटे आरोपी पर बड़ा खुलासा
जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से भारत लौटा था। वहां उसे कथित तौर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद उसे हेरोइन और आईस की खेप को पंजाब लाने और आगे माजहा तथा दोआबा क्षेत्रों में सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि ड्रग सप्लाई चेन के आगे और पीछे जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के जरिए और कितनी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की गई।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान तेज
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here