Home Latest News Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से...

Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

30
0
Google search engine

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया पर 17-1 से जीत दर्ज की.

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 से जीतने के बाद टीम इडिया ने इंडोनेशिया को 17-1 से हरा दिया. भारत की जीत में तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक लगाई. दीपिका, रुतुजा पिसल और नवनीत कौर ने तीन-तीन गोल किए. वहीं सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा और सलीमा टेटे ने भी गोल दागे. आइए आपको बताते हैं कि कैसे भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को रौंदा.

भारत का अटैक

भारत ने इंडोनेशिया पर चारों तरफ से हमला करते हुए उसे चारों खाने चित कर दिया. दीपिका ने सबसे पहले 8वें मिनट में भारत का खाता खोला. इसके बाद सुनेलिता टोप्पो ने 11वें मिनट में गोल कर टीम इंडिया को 2-0 से आगे कर दिया. देखते ही देखते रुतुजा पिसल ने 15वें और 20वें मिनट में दो गोल दाग भारत को और आगे कर दिया. साक्षी राणा ने 25वें और दीपिका ने 28वें मिनट में गोल किया. सुनेलिता टोप्पो ने 30वें मिनट में भारत को एक और गोल की बढ़त दिलाई. 32वें मिनट में इनेस ने भारत को एक और कामयाबी दिलाई. सलीमा टेटे ने 34वें और नवनीत कौर ने 35वें मिनट में अपना गोल किया. इसके बाद इस खिलाड़ी ने 56वें और 57वें मिनट में एक और गोल किया. अंत में टीम इंडिया ने 17-1 से जीत दर्ज की.

उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी महाजीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज की थी. टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा था. इस जीत में दीपिका सेहरावत ने 8 गोल दागे थे. इशिका चौधरी ने भी 3 गोल किए थे. भारतीय महिला हॉकी टीम को अगला मैच 23 सितंबर को थाईलैंड से खेलना है. ये मैच 11.30 बजे शुरू होगा. इसके बाद भारत को 25 सितंबर को जापान और फिर 27 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here