Home Latest News Jalandhar में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे...

Jalandhar में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

15
0
Google search engine

रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट किसान आईडी दी जाएगी।

जालंधर के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने किसानों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अब फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। इस आईडी के बिना किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि भविष्य में योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी आईडी तैयार होगी।
कैसे बनवाएं किसान ID
डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी किसान आईडी बनवा सकते हैं। सरकार किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है, ताकि पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी लाभ सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे जा सकें।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बिना किसी देरी के अपना आधार कार्ड और जमीन की फर्द लेकर CSC केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।
गांव स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैंप
किसानों की सुविधा के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग CSC के सहयोग से गांव स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैंप भी आयोजित कर रहा है। इन कैंपों में किसान आसानी से अपनी आईडी बनवा सकते हैं।
आईडी के फायदे
रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट किसान आईडी दी जाएगी। इस आईडी के माध्यम से किसान का पीएम किसान खाता और जमीन रिकॉर्ड सीधे लिंक किए जाएंगे, जिससे किसान की पहचान और संपत्ति रिकॉर्ड को सत्यापित करना आसान होगा। डॉ. जसविंदर ने कहा कि किसान आईडी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संबंधित ब्लॉक के ब्लॉक कृषि अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
किसानों के लिए यह कदम डिजिटलाइजेशन और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे सरकारी लाभ सीधे और सुरक्षित रूप से किसानों तक पहुंचेगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here