Home haryana कार्यवाहक Chief Minister Nayab Saini की फिसली जुबान, कहा- कांग्रेस में Rahul...

कार्यवाहक Chief Minister Nayab Saini की फिसली जुबान, कहा- कांग्रेस में Rahul Gandhi की हवा निकली

99
0
Google search engine

सोनीपत में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की हवा निकल चुकी है, उनके पास अब जन नहीं है, वह जनता का विश्वास खो दिया है। उन्हें सड़कों पर रहना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने भी लोगों को सड़कों पर लाने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सोनीपत शहर में भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के समर्थन में रोड शो के रूप में रथ यात्रा से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जुबान भी फिसली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ नहीं पता, कांग्रेस ….में से मछली पकड़ने का काम करती है। इसके बाद नायब सैनी की रथ यात्रा कबीरपुर स्थित सैनी भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंची। सोनीपत पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन व ललित बत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रथ यात्रा ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट, सुभाष चौक, रेलवे रोड होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंची। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के साथ रथयात्रा में बाइकों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का काफिला भी चला। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों ने भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। रथ यात्रा के दौरान मार्ग में कई जगह कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया।

राम रहीम को पेरोल देना न्यायालय का काम
संत राम रहीम की पेरोल पर कहा कि किस को पेरोल देनी है, किस को नहीं देनी, यह सरकार का नहीं, बल्कि न्यायालय का विषय है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर कांग्रेस को जानकारी नहीं है तो वह इस बारे में जानकारी अवश्य रखें कि इससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। कर्ण देव कंबोज के लाडवा से चुनाव हारने के बयान पर नायब सैनी ने कहा कि इनको 8 अक्तूबर को पता चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 

Google search engine