Home haryana Chandigarh में जिम ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकतें:बोली- बिना CCTV...

Chandigarh में जिम ट्रेनर ने युवती से की अश्लील हरकतें:बोली- बिना CCTV वाली जगह ले गया, सीने पर हाथ लगाया

60
0
Google search engine

चंडीगढ़ में युवती से जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। दोनों रोजाना की तरह बुधवार शाम भी जिम करने के लिए जिम पहुंची थीं।
शिकायत के अनुसार, उस समय जिम ट्रेनर ने पहले बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज करने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने छोटी बहन से कहा कि वह नीचे स्ट्रेचिंग करेगी।
आरोप है कि स्ट्रेचिंग कराने के बहाने ट्रेनर युवती को जिम के उस हिस्से में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां उसने बिना युवती की सहमति के उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने पहले उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और फिर उसके सीने पर भी हाथ लगाया।
पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक के खिलाफ रात करीब 11:15 बजे FIR दर्ज की। पीड़िता के पिता ने कहा कि जब हम जिम पहुंचे, तो कुछ देर बार भाजपा की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा पार्षद संदीप कुमार के पति जिम में पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हमें डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
युवती के पिता ने ये बातें कही….
  • छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकत की: पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक जिम करने जाती है। 29 जुलाई को भी मेरी दोनों बेटियां जिम गई थीं। वहां जिम ट्रेनर ने मेरी छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद मेरी बेटी ने जिम के रिसेप्शन पर बैठी महिला कर्मचारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह डरी-सहमी हालत में घर पहुंची और हमें पूरी घटना बताई।
  • जिम ट्रेनर ने गलती मानी, माफी मांगी: पिता ने कहा कि बेटी की बात सुनने के बाद मैं, मेरी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य जिम पहुंचे। मैंने रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी से पूछा कि मेरी बेटी के साथ गलत हरकत हुई है, आपने जिम ट्रेनर के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद जिम ट्रेनर को बुलाया गया। मेरे पूछने पर उसने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगने लगा।
  • जिम स्टाफ ने डेढ़ घंटे रुकने को कहा: पिता ने कहा कि मैंने जिम स्टाफ से पूछा कि अब उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस पर स्टाफ ने कहा कि उसे केवल चेतावनी पत्र देकर छोड़ दिया जाएगा। मैंने जिम की मालकिन से बात कराने के लिए कहा। रिसेप्शन पर मौजूद महिला ने कहा कि वह करीब डेढ़ घंटे में आ जाएंगी और तब तक हमें वहीं रुकने के लिए कहा।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने धमकाया: पिता ने कहा कि करीब डेढ़ घंटे बाद भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, भाजपा पार्षद संदीप कुमार के पति और उनके साथ 5 से 6 अन्य लोग जिम में पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने हमें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। मेरी बेटी डर गई और उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने मेडिकल करवा घर भेज दिया: पिता ने कहा कि कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मेरी बेटी का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल करवाकर उसे घर भेज दिया। मैंने पुलिस को यह भी बताया कि हमें धमकियां दी गई हैं और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
  • BJP जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए: पिता ने कहा कि मेरी मांग है कि जिम की मालकिन, भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद, तथा उनके साथ आए 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। मैं उन्हें सामने आने पर पहचान सकता हूं।
पीड़िता के पिता सेक्टर-39 थाना पहुंचे।
पीड़िता के पिता सेक्टर-39 थाना पहुंचे।
BJP जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत
  • जिम ट्रेनर को अच्छी तरह जानती हूं: भाजपा चंडीगढ़ की जिलाध्यक्ष रेखा सूद ने पीड़ित परिवार के सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से उस जिम में जाती हैं और जिम ट्रेनर को अच्छी तरह जानती हैं। उनके साथ कभी कोई गलत हरकत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह किसी का पक्ष लेने नहीं गई थीं और न ही उन्होंने किसी को धमकाया।
  • कार्यक्रम से सीधे पहुंची थीं जिम: रेखा सूद ने बताया कि घटना वाले दिन वह सेक्टर-37 में एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके एक कार्यकर्ता का फोन आया और जिम में विवाद की जानकारी दी। चूंकि उनका घर पास में है, इसलिए वह सिर्फ यह जानने के लिए जिम पहुंची थीं कि मामला क्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी और न ही किसी पर समझौते का दबाव बनाया। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here