Home delhi Punjab में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, भारतीय सेना की जानकारी पाक भेजने...

Punjab में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, भारतीय सेना की जानकारी पाक भेजने वाला जासूस गिरफ्तार

46
0
Google search engine

पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने देर रात पाकिस्तान को भारतीय सेना की गोपनीय जानकारियां भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया है

पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने देर रात पाकिस्तान को भारतीय सेना की गोपनीय जानकारियां भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हरपाल सिंह के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार हरपाल सिंह पिछले 1 साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई. एस. आई. के संपर्क में था और उसे लगातार भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां भेज रहा था। इस संबंधी सुचना मिलने पर आज एक सीक्रेट आप्रेशन के तहत हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान हरपाल सिंह के कब्जे से एक सी.डी. व मोबाइल फोन रिकवर किया गया जिसकी स्कैनिंग के बाद कुछ पाकिस्तान के नंबर रिकवर किए गए हैं। आरोपी अजनाला सैक्टर का रहने वाला है और पेशे से किसान बताया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here