Home Latest News America: पंजाबी युवक ने नशे में दौड़ाया ट्रक, 3 लोगों की गई...

America: पंजाबी युवक ने नशे में दौड़ाया ट्रक, 3 लोगों की गई जान

38
0
Google search engine

 अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा एक ट्रक की जोरदार टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय भारतीय युवक जश्नप्रीत सिंह इस हादसे का जिम्मेदार है। पुलिस  द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जश्नप्रीत नशे में ट्रक चला रहा था और उसने टक्कर से पहले ब्रेक भी नहीं लगाया। उसका ट्रक तेज़ रफ्तार में सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे पर जा रहा था, जबकि आगे ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। जैसे ही ट्रक आगे खड़ी गाड़ियों से टकराया, SUV समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की जान चली गई।
टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में नशे की हुई पुष्टि
पुलिस ने बताया कि जश्नप्रीत को हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में साबित हुआ कि वह नशे में था। उसके साथ एक मैकेनिक भी घायल हुआ जो उस समय एक वाहन का टायर बदलने में मदद कर रहा था।
पूरी घटना की वीडियो आई सामने
जश्नप्रीत के ट्रक में लगे डैशकैम में पूरी टक्कर रिकॉर्ड हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक सीधा आगे चल रही SUV से टकराता है। पुलिस अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया कि यह वीडियो जांच में अहम सबूत बन सकता है।
अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था जश्नप्रीत सिंह
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जश्नप्रीत 2022 में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार करके कैलिफोर्निया में दाखिल हुआ था। उसे उस समय बॉर्डर पेट्रोल ने पकड़ा था, लेकिन बाइडेन प्रशासन की “हिरासत के विकल्प” नीति के तहत उसे रिहा कर दिया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पुष्टि की है कि उसका कोई वैध प्रवास स्टेटस नहीं है, यानी वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।
USICE ने जारी किया इमिग्रेशन डिटेनर
हादसे के बाद, यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (USICE) ने जश्नप्रीत के खिलाफ डिटेनर ऑर्डर जारी किया है। अब उस पर नशे में वाहन चलाने, लापरवाही से तीन लोगों की हत्या, और अवैध प्रवास के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय अवैध प्रवासी पर अमेरिका में सड़क हादसे का आरोप लगा हो। अगस्त 2025 में हरजिंदर सिंह नामक एक अन्य भारतीय प्रवासी ने फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में ट्रक चलाते हुए तीन लोगों की जान ले ली थी। हरजिंदर भी 2018 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और कैलिफोर्निया से ड्राइविंग लाइसेंस ले रखा था।
सवालों के घेरे में ड्राइवर
लगातार हो रहे इन हादसों से अमेरिका में अवैध प्रवासियों द्वारा ट्रक ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा नियमों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जश्नप्रीत के खिलाफ अब गंभीर वाहन हत्या (Vehicular Manslaughter) का मुकदमा चलेगा और जांच जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here