Home Latest News Delhi के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा...

Delhi के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

26
0
Google search engine

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, चितरंजन पार्क का डॉन बॉस्को स्कूल, आनंद निकेतन और द्वारका स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने भी अभिभावकों को सुरक्षा खतरे को लेकर संदेश भेजा।
धमकी के बाद सभी संबंधित स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और वहां बम निरोधक दस्ते, स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें तैनात की गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने तय मानक प्रक्रियाओं के तहत पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच जारी रखी गई।
सरदार पटेल विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को भेजे गए संदेश में बताया कि सुबह एक सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत सभी अधिकारियों को सूचित किया गया। स्कूल परिसर की पूरी तरह जांच की गई और बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित घोषित कर दिया है। स्कूल ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जरूरी प्रोटोकॉल जिम्मेदारी के साथ अपनाए गए हैं। इसी कारण विद्यालय में कक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। साथ ही धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here