Home delhi नोट से भरे 2 बेड… शिक्षा विभाग के अफसर के घर पर...

नोट से भरे 2 बेड… शिक्षा विभाग के अफसर के घर पर मिला नोटों का अंबार, गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

91
0
Google search engine

बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के एक अफसर के घर पर विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के एक अफसर के घर पर विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पटना से आई विजिलेंस टीम सुबह से उनकी पूछताछ कर रही है और अब तक कई घंटे की छानबीन के बाद भारी नकदी जब्त की गई है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी है।
सुबह से छापेमारी जारी
आज सुबह से ही पटना की विजिलेंस टीम ने बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर छापेमारी शुरू की। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी को भी घर में प्रवेश करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विजिलेंस अधिकारी इस मामले में फिलहाल चुप हैं और कोई बयान नहीं दे रहे हैं।
PunjabKesariभ्रष्टाचार के आरोपों की जांच
सूत्रों के मुताबिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। उनके खिलाफ अवैध संपत्ति और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों की भी शिकायतें की गई थीं। इसी सिलसिले में विजिलेंस टीम ने यह छापेमारी की है और डीईओ के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।
PunjabKesariगिनने के लिए मंगाई गई मशीन
विजिलेंस टीम ने घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी क्योंकि इतनी बड़ी रकम को हाथ से गिनना संभव नहीं था। पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है और छापेमारी की प्रक्रिया जारी है। विजिलेंस टीम इस मामले की पूरी जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here