Home delhi Diwali 2025: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? आ गई...

Diwali 2025: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? आ गई सही तारीख

49
0
Google search engine

दिवाली का पर्व नजदीक है, लेकिन इस बार लोग तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं।

दिवाली का पर्व नजदीक है, लेकिन इस बार लोग तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं। कहीं लोग 20 अक्टूबर को मनाने की बात कर रहे हैं, तो कहीं 21 अक्टूबर की चर्चा। हालांकि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर (सोमवार) को ही मनाया जाएगा। वहीं, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को केवल स्नान और दान की अमावस्या मानी जाएगी।
क्यों दो दिन रहेगी अमावस्या
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार अमावस्या 20 अक्टूबर की दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5:43 बजे तक रहेगी। तिथि दो दिन रहने के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसे विशेषज्ञों ने अब स्पष्ट कर दिया है।
दीपावली 20 अक्टूबर को क्यों
वरिष्ठ ज्योतिषाचारियों का कहना है कि दीपावली पूजा निशीथ (मध्यरात्रि) काल में की जाती है और पूजा का सही समय वही होता है जब अमावस्या तिथि प्रदोषकाल में हो। इस वर्ष प्रदोषकाल व्यापिनी तिथि 20 अक्टूबर को ही है। इसलिए लक्ष्मी पूजा, दीपदान और दीपोत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा।
वाराणसी के आचार्य के अनुसार:
दीपावली का पर्व उसी दिन किया जाना चाहिए जब अमावस्या प्रदोषकाल में हो। इस बार वह योग 20 अक्टूबर को बन रहा है, अत: दीपावली 20 अक्टूबर को ही होगी।
21 अक्टूबर का महत्व
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. विजय दीक्षित ने बताया कि 21 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी, लेकिन उस दिन प्रदोषकाल नहीं होगा। इसलिए यह दिन स्नान, दान और पितृ तर्पण के लिए शुभ रहेगा, न कि लक्ष्मी पूजा के लिए।
आगे के त्योहार
  • 20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपदान
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार): स्नान-दान अमावस्या
  • 22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार): भैया दूज
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here