Home Latest News Jalandhar Police की बड़ी कार्रवाई: 5 kg हेरोइन और अवैध हथियारों सहित...

Jalandhar Police की बड़ी कार्रवाई: 5 kg हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 5 आरोपी किए गिरफ्तार

67
0
Google search engine

जालंधर में नशा तस्करी और गैर कानूनी हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

 जालंधर में नशा तस्करी और गैर कानूनी हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं।
-5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में हुई है, जिसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह गिरफ्तारी नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा मानी जा रही है।
-ट्रांसपोर्ट नगर से 3 और आरोपी गिरफ्तार
इसी दिन ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया। ये आरोपी सुशील कुमार, मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह दो किलो अफीम के साथ पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कुछ अहम खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है।
कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सुशील कुमार और हरजिंदर सिंह पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देती है और शहर में कानून व्यवस्था को कायम रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here