Home Latest News Punjab में जल्दी होगी मानसून की Entry! मौसम विभाग की आई बड़ी...

Punjab में जल्दी होगी मानसून की Entry! मौसम विभाग की आई बड़ी अपडेट

69
0
Google search engine

पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह उस समय राहत मिली जब पूरा आसमान बादलों से ढक गया और कई जिलों में तेज बारिश हुई

 पंजाब में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज सुबह उस समय राहत मिली जब पूरा आसमान बादलों से ढक गया और कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने 4 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का भी अनुमान जताया है। अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 जून से पहले पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार राज्य के कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और मानसून की रफ्तार भी समय से आगे चल रही है। इस बार कई राज्यों में मानसून तय समय से एक सप्ताह पहले चल रहा है।
अब अगर 25 जून तक पंजाब में मानसून दस्तक देता है तो यह किसानों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इससे धान की फसल को काफी फायदा होगा। वहीं, हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी पंजाब में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 4 जून तक राज्य में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब के 20 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here