Home Latest News Punjab: Bambiha गैंग से जुड़ा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, नशीली दवाईयां...

Punjab: Bambiha गैंग से जुड़ा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, नशीली दवाईयां और रिवॉल्वर बरामद

75
0
Google search engine

Punjab के पटियाला में सोमवार को बंबीहा गैंग के प्रमुख हथियार सप्लायर पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हो गया.

पंजाब के पटियाला में सोमवार को बंबीहा गैंग के प्रमुख हथियार सप्लायर पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हो गया. देर शाम हुई इस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है. आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी के रूप में हुई है. वो राजपुरा का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि तेजिंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस इलाके की नाकाबंदी की. इस दौरान पुलिस ने तेजिंदर सिंह को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सिंह ने गाड़ी पर दो गोलियां चलाई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की. पुलिस की एक गोली तेजिंदर सिंह के पैर में लग गई जिससे वो जख्मी हो गया.

मध्यप्रदेश से हथियार लाकर बंबीहा गैंग को सप्लाई करता था

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजिंदर सिंह बंबीहा गैंग से संबंधित था. वो मध्यप्रदेश से हथियार लाकर गैंग को सप्लाई करता था. उन्होंने ये भी बताया कि इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल आगे गैंग की ओर से पंजाब में विभिन्न वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था.

नशीली गोलियां, एक रिवॉल्वर और 2 कारतूस बरामद

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here