Home Latest News लुधियाना से नवनिर्वाचित विधायक Sanjeev Arora ने ली शपथ, कई प्रमुख नेता...

लुधियाना से नवनिर्वाचित विधायक Sanjeev Arora ने ली शपथ, कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

79
0
Google search engine

विधायक संजीव अरोड़ा ने आज एक गरिमामय समारोह में पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

 लुधियाना से हाल ही में निर्वाचित हुए विधायक संजीव अरोड़ा ने आज एक गरिमामय समारोह में पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने की, जिन्होंने संजीव अरोड़ा को औपचारिक रूप से विधायक पद की शपथ दिलाई।
-कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
आज पंजाब विधानसभा में सुबह 11 बजे एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संजीव अरोड़ा को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब सरकार में वरिष्ठ मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक संजीव अरोड़ा के समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी देखी गई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here