Home Latest News Amritsar Police ने 2 ग्लॉक पिस्तौल, कारतूस, हैरोइन, ड्रग मनी सहित 5...

Amritsar Police ने 2 ग्लॉक पिस्तौल, कारतूस, हैरोइन, ड्रग मनी सहित 5 आरोपी किए गिरफ्तार

78
0
Google search engine

सीआईए स्टाफ 3 अमृतसर सिटी के इंचार्ज, एसआई बलविंदर सिंह हिंदी अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की है।

सीआईए स्टाफ 3 अमृतसर सिटी के इंचार्ज, एसआई बलविंदर सिंह हिंदी अपनी टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की है। अमृतसर पुलिस पार्टी के साथ 19-06-2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी अमन उर्फ विशु और ध्रुव उर्फ बानू को इस्लामाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अमन उर्फ विशु से 01 पिस्तौल .30 बोर ग्लॉक और ध्रुव उर्फ बानू से 02 रोंड 30 बोर बरामद किए गए। उन्हें अदालत में पेश किया गया और 03 दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान ध्रुव उर्फ बानू के कबूलनामे के अनुसार 100 ग्राम हेरोइन और 10,000 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी अमन उर्फ विशु के कबूलनामे पर राजबीर उर्फ चड्ढा तथा आरोपी ध्रुव उर्फ बानू के कबूलनामे पर इस्सू पुत्र बॉबी को गिरफ्तार किया गया।
राजबीर चड्ढा ने अमन उर्फ किस्सू को 30 बोर की पिस्तौल व रिवाल्वर बेची थी तथा इस्सू ने आरोपी ध्रुव उर्फ बानू को 100 ग्राम हेरोइन बेची थी। इन्हें दिनांक 20-06-2025 को अदालत में पेश किया गया तथा दिनांक 22-06-2025 तक पुलिस रिमांड में लिया गया। आरोपी राजबीर उर्फ चड्ढा की गिरफ्तारी पर आरोपी हैदर भट्टी को गिरफ्तार कर उससे 01 पिस्तौल .30 बोर ग्लॉक बरामद की गई। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए तथा आरोपी राजबीर चड्ढा की गिरफ्तारी पर 02 जिन्दा कारतूस 30 बोर बरामद की गई। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है कि इन दोनों गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। इन्होंने और कौन-कौन सी वारदातें की हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here