Home Latest News Today Punjab Weather : पंजाब में फिर चढ़ा पारा… 9 जून से...

Today Punjab Weather : पंजाब में फिर चढ़ा पारा… 9 जून से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

86
0
Google search engine

पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

 पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। यह अचानक बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और भी भीषण गर्मी की चेतावनी दे रही है। मौसम विभाग ने 9 जून से हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
राज्य में बढ़ा तापमान, बठिंडा सबसे गर्म
फिलहाल पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, लेकिन यह राहत अस्थायी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर चला जाएगा। बठिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
शहरों का तापमान 
चंडीगढ़ – 38.0 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर – 39.2 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना – 38.3 डिग्री सेल्सियस
गुरदासपुर – 37.8 डिग्री सेल्सियस
पटियाला – 38.4 डिग्री सेल्सियस
पठानकोट – 37.7 डिग्री सेल्सियस
रोपड़ – 39.8 डिग्री सेल्सियस
फिरोजपुर – 38.4 डिग्री सेल्सियस
राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो औसत गर्मियों से कहीं अधिक है।
9 जून से बढ़ेगी गर्मी, अलर्ट जारी
मौसम विभाग की 5 दिवसीय चेतावनी के अनुसार, 7 और 8 जून को कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन 9 जून से दक्षिणी पंजाब के जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट लागू हो जाएगा। यह “सतर्क रहें” की श्रेणी में आता है, जिसका मतलब है कि मौसम स्थितियां सामान्य से खतरनाक हो सकती हैं।
42 से 44 डिग्री तक जा सकता है तापमान
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि 10 जून तक यह चेतावनी राज्य के और हिस्सों में फैल सकती है। खासकर दक्षिणी और मध्य पंजाब में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हीटवेव की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here