Home Latest News Baba Siddique हत्याकांड और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड...

Baba Siddique हत्याकांड और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड कनाडा में गिरफ्तार

117
0
Google search engine

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा के सरी में गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र में राकांपा नेता बाबा सिद्दकी हत्याकांड और जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के आरोपी जीशान अख्तर को कनाडा के सरी में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अब तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि बाबा सिद्दकी हत्याकांड में जालंधर के नकोदर के शंकर गांव का रहने वाला जीशान अख्तर मुख्य मास्टरमाइंड था। सिद्दकी की हत्या कब और कैसे की जानी है, इसकी पटकथा उसी ने रची थी। हत्या के बाद गिरफ्तारी के डर से वह देश छोड़कर फरार हो गया था।
देश से फरार होने के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने कहा था कि भारत से फरार होने में पाकिस्तानी क्रिमिनल शहजाद भट्टी ने उसकी सहायता की है। वहीं उसके बाद जालंधर के ग्रामीण इलाके में यू ट्यूबर रोजर संधू के घर पर शहजाद भट्टी द्वारा फिंकवाए गए ग्रेनेड के बाद जीशान अख्तर एक बार फिर से चर्चा में आया था। दरअसल रोजर संधू और शहजाद भट्टी में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से विवाद चल रहा था जिसके बाद भट्टी ने जीशान के जरिए रोजर के घर पर ग्रेनेड फैंकने की साजिश रची थी।
इसके थोड़े दिन बाद भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी जीशान अख्तर द्वारा एक ऑडियो वायरल कर ली गई थी। जीशान अख्तर देश से फरार होने के बाद से फिरौती नैटवर्कभी चला रहा था। जिसके तहत कई कारोबारियों से फिरौती की मांग कर रहा था। कुल मिलाकर जीशान पंजाब पुलिस सहित भारत की जांच एजैंसियों के लिए नासूर बना हुआ है। जीशान की गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो जीशान ईद की तैयारी के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए सरी में घूम रहा था जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक उसका कनाडा से संबंधित कोई क्र ाइम सामने नहीं आया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here