Home delhi 2027 में अमृतपाल सिंह होंगे CM फेस, पंजाब की इस पार्टी ने...

2027 में अमृतपाल सिंह होंगे CM फेस, पंजाब की इस पार्टी ने किया उम्मीदवारी का ऐलान

74
0
Google search engine

खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब के एक राजनीतिक दल ने अगले विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।

पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी बात सामने आई है। असम की जेल में बंद सांसद के पंजाब का अगला सीएम बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 2023 में अरेस्ट किया था। उनके ऊपर अमृतसर के बाहरी इलाके में एक थाने पर हमला करने के आरोप हैं। असम के डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से पुलिस ने उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था।
 अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने रविवार को अमृतपाल सिंह को पंजाब का अगला सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से तलवंडी साबो में आयोजित बैसाखी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की गई है। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि डेढ़ साल तक वे अमृतपाल सिंह का प्रचार करें।
कांग्रेस को मिली थीं 18 सीटें
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस को केवल 18 सीटों पर जीत मिली थी। शिअद और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी को सिर्फ एक और शिअद को 3 ही सीटें मिली थीं।
शुक्रवार को सांसद के एक करीबी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने अजनाला कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले पपलप्रीत सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद था।
NSA के तहत उसकी एक साल की हिरासत खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस 9 अप्रैल को लेकर आई थी। पपलप्रीत पर भी अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला करने के आरोप हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here