Home Latest News पंजाब सरकार में मंत्री बनाए गए संजीव अरोड़ा कौन हैं? दो साल...

पंजाब सरकार में मंत्री बनाए गए संजीव अरोड़ा कौन हैं? दो साल पहले पॉलिटिक्स में की थी एंट्री

113
0
Google search engine

पंजाब में कुछ दिन पहले लुधियाना वेस्ट सीट से चुनाव जीते पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा मंत्री बन गए हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में आज सातवीं बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आज दोपहर एक बजे लुधियाना वेस्ट सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलवाई है। इस दौरान सीएम भगवंत मान समेत कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद रहे। अब पंजाब में सीएम समेत कुल 18 मंत्री हैं। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने 2024 में आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। ऐसे में अब पंजाब कैबिनेट में एक पद खाली है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं मंत्री बनाए गए विधायक संजीव अरोड़ा?

लुधियाना की बिजनेस फैमिली से आते हैं मंत्री अरोड़ा

संजीव अरोड़ा लुधियाना के जाने-माने उद्योगपति हैं। उनकी रितेश इंडस्ट्रीज नाम से एक कंपनी है जोकि एक्सपोर्ट का बिजनेस करती है। जोकि मुख्यतया अमेरिका में काम करती है। 2018 में संजीव अरोड़ा ने फैशन की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड की स्थापना की। पंजाब सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले संजीव अरोड़ा की राजनीतिक आयु बहुत ही छोटी है। संजीव अरोड़ा ने पहली बार 2022 में राजनीति में आए। जब पंजाब से आम आदमी पार्टी ने उनको राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया। वे 10 अप्रैल 2020 को सांसद बनें। इसके बाद पार्टी ने उनको फरवरी 2025 में लुधियाना वेस्ट सीट के लिए उम्मीदवार बनाया। जहां पर अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार 637 वोटों के अंतर से हरा दिया।

सामाजिक कार्यों में रहते हैं सक्रिय

राजनीति के साथ-साथ अरोड़ा सामाजिक कार्यों में गहरी रूचि रखते हैं। कैंसर जैसी बीमारी के कारण अपने माता-पिता को गंवाने वाले संजीव अरोड़ा ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए कृष्ण प्राण ब्रेस्ट चेरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। अब तक वे अपने ट्रस्ट के जरिए 160 कैंसर रोगियों का उपचार फ्री में करवा चुके हैं। इसके अलावा कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों और हॉस्पिटलों को एंबुलेंस, पीपीई किट और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here