Home Latest News जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में 3 की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही...

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में 3 की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा ने मारी टक्कर

7
0
Google search engine

जालंधर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी मां यावंती के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार में ब्यास की ओर जा रहे थे। विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में आई और उनकी स्विफ्ट को सामने से टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि टक्कर के बाद इनोवा ड्राइवर घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय मौके से फरार हो गया।
हादसे का शिकार हुई स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला खुद गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीनों बच्चियां सवार थीं। हादसे के समय प्रियंका की मौत हो गई। बाद में रात 8 बजे सुरिंदर और रात 9 बजे उनकी मां यावंती का भी निधन हो गया।
मृतकों और हादसे के PHOTOS
सुरिंदर शुक्ला।
सुरिंदर शुक्ला।
प्रियंका पत्नी सुरेंद्र शुक्ला।
प्रियंका पत्नी सुरेंद्र शुक्ला।
सुरेंद्र शुक्ला की मां यावंती।
सुरेंद्र शुक्ला की मां यावंती।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
तीन बच्चियां गंभीर घायल
टक्कर में कार में सवार तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 13 साल की अंशिका शामिल है, जिसकी दोनों टांगें गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो चुकी हैं। 8 साल की अर्पिता और एक1 साल की मानवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन बच्चियों ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया है।
इलाज करवाती हुई बच्ची।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here