Home haryana हॉकी इंडिया लीग ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया, महिला टीम के लिए...

हॉकी इंडिया लीग ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया, महिला टीम के लिए भी यही अपेक्षा : Harmanpreet Singh

84
0
Google search engine

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का मानना है कि हॉकी इंडिया लीग से महिला टीम को उसी तरह फायदा होगा जिस पर उनकी टीम को हुआ और वे ओलंपिक पदक जीतने में कामयाब रहे।
पुरूष लीग में आठ टीमें होंगी और पहली बार हो रही महिला लीग में छह टीमें रहेंगी। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पांच दशक बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते। हरमनप्रीत ने कहा,‘हॉकी इंडिया लीग का प्रभाव भारतीय पुरूष हॉकी टीम में आज तक देखा जा सकता है।
ओलंपिक में टीम की सफलता का एक कारण यह भी है कि कैरियर की शुरूआत में लीग से हमें काफी एक्सपोजर मिला। उन्होंने कहा,‘‘ नामी गिरामी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलने से हम बेहतर खिलाड़ी बने।
उन्होंने कहा ,‘‘ इस बार महिला लीग भी शुरू हो रही है और मुझे पूरा यकीन है कि इससे महिला टीम को भी उसी तरह से भविष्य में फायदा मिलेगा। हरमनप्रीत हॉकी इंडिया लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं जिन्हें सूरमा हॉकी क्लब ने 78 लाख रूपये में खरीदा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here