Home delhi AAP पंजाब को मिला नया अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री Aman Arora के नाम...

AAP पंजाब को मिला नया अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री Aman Arora के नाम पर लगी मुहर

93
0
Google search engine

विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी काे उप प्रधान बनाया गया हैं।

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) को आज नया अध्यक्ष मिल गया हैं। सीएम मान ने कुछ समय पहले ही पद छाेड़ने की इच्छा जताई थी। आप के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लेंगे। अरोड़ा को राज्य पार्टी प्रमुख बनाए जाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की हैं।
सीएम मान ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है।
पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।
एक प्रमुख हिंदू चेहरा होने के कारण उनके नेतृत्व में पार्टी को हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जिन्हें वर्तमान में भाजपा लुभाने की कोशिश कर रही है।
बता दें, सीएम मान ने कुछ समय पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा जताई थी। सीएम मान जनवरी 2019 से इस पद पर थे।
हालांकि पार्टी ने इससे पहले प्रिंसिपल बुध राम को मान के साथ काम करने के लिए “कार्यकारी अध्यक्ष” नियुक्त करने का प्रयोग किया था, लेकिन यह स्पष्ट रूप से काम नहीं आया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here