Home Latest News Jalandhar: देररात भार्गव कैंप में गुंडागर्दी, घर में घुसकर किया युवक को...

Jalandhar: देररात भार्गव कैंप में गुंडागर्दी, घर में घुसकर किया युवक को अगवा

67
0
Google search engine

भार्गव कैंप इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला।

जालंधर। भार्गव कैंप इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, देर रात अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक के साथ मारपीट करने के बाद हमलावर उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए।
घटना की सूचना पुलिस को 112 हेल्पलाइन के जरिए दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में 5 से 7 युवकों ने एक घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर घर में घुसकर शुभम नामक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार रात शुभम घर की छत पर था। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई और खुलते ही जबरन घर में घुस गए।
इसके बाद वे शुभम को छत से नीचे खींचकर लाए और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने बीच-बचाव कर मामले की वजह जानने की कोशिश की तो हमलावरों ने कोई जवाब नहीं दिया। मारपीट के बाद आरोपी युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन जल्द से जल्द शुभम की सकुशल वापसी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here