Home Latest News Shah Rukh Khan Threats: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी...

Shah Rukh Khan Threats: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

92
0
Google search engine

 अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में आरोपी फैजान खान को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से पुलिस ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में आरोपी फैजान खान को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया।

मुम्बई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा कि बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा।

कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के तीन अफसर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे।

तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here