Home Latest News IND vs ENG: चौथे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को...

IND vs ENG: चौथे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां

43
0
Google search engine

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम गुरुवार को चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। भारतीय टीम को अगर सीरीज में पहली जीत दर्ज करनी है, तो अपनी तीन गलतियों को सुधारना होगा।
बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल: भारतीय टीम को बल्लेबाजी क्रम में लगातार फेरबदल करना काफी महंगा पड़ा है। तीसरे टी20 में भी तिलक वर्मा से ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल को भेजा गया था, जबकि शिवम दुबे से पहले बैटिंग करने हर्षित राणा पहुंचे थे। यह फेरबदल टीम इंडिया को खासा भारी पड़ा था और पूरी टीम महज 76 रन बनाकर ढेर हो गई थी। बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण बल्लेबाजों को अपने रोल समझने में साफतौर पर दिकक्तों का सामना करना पड़ा है।
तेज गेंदबाजों को चटकाने होंगे विकेट: टीम इंडिया को अगर सीरीज में वापसी करनी है, तो तेज गेंदबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। परिस्थितियों का इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने अब तक भरपूर फायदा उठाया है। हालांकि, भारतीय गेंदबाज इन कंडिशंस का इस्तेमाल करने में नाकाम रहे हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तेज गेंदबाज इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। तीसरे टी20 में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर भी प्रिंस यादव को छोड़कर बाकी भारतीय गेंदबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। अर्शदीप इस सीरीज में सिर्फ 3 विकेट ही निकाल सके हैं और उनका इकोनॉमी 9.50 रहा है। वहीं, हर्षित राणा ने 10 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।
मिडिल ऑर्डर को लेनी होगी जिम्मेदारी: भारत के लिए टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी की है। हालांकि, टीम का मिडिल ऑर्डर इस सीरीज में बुरी तरह से फेल रहा है। कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। ईशान किशन भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। चौथे टी20 में अगर भारतीय टीम को इंग्लैंड को सीरीज जीतने से रोकना है, तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here