Home delhi गिरने लगे चांदी के दाम लोकिन Gold का क्या है आपके शहर...

गिरने लगे चांदी के दाम लोकिन Gold का क्या है आपके शहर में दाम, जानें

94
0
Google search engine

फेस्टिव सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

मंगलवार को पंजाब में 24 कैरट सोने की कीमत 77,800 दर्ज की गई है जबकि सोमवार को भी 78,100 की गई थी। यानी कि सोने के दाम में 300 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 72,350 जबकि इससे पहले सोमवार को भी  72,630  था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 75,860  है जबकि सोमवार  को भी 76,150 रिकार्ड की गई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के क्या रेट रहेंगे।

दिल्ली में सोना एक बार फिर 78,700 रुपए के सर्वकालिक उच्चस्तर पर 
स्टॉकिस्टों और व्यापारियों की सतत लिवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपए बढ़कर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ताजा औद्योगिक मांग के कारण चांदी 500 रुपए बढ़कर 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले बंद भाव में यह 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए बढ़कर 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह 78,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले सात अक्टूबर को सोने की कीमत रिकॉर्ड 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here