Home delhi Kerala Temple Accident: मंदिर में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा

Kerala Temple Accident: मंदिर में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा

96
0
Google search engine

150 से ज्यादा लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

केरल के कासरगोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक दिर में कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया है। जिस कारण वहां भीषण आग लग गई।

आपको बता दे कि इस घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिसमे से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

पुलिस ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर की है। जहां अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था। कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी। इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था।

इस बीच, रात 12.30 बजे अचानक से स्टोरेज में बड़ा धमाका हुआ। उस वक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। देखते ही देखते आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया।

भीड़ में ही लोग इस आग का वीडियो बनाने लगे। आग इतनी भीषण थी कि पलभर में 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसमे से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, केरल पुलिस ने FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here