Home Latest News Ludhiana Police की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में...

Ludhiana Police की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में तबीयत बिगड़ी; गुरुद्वारे पर फायरिंग केस में अरेस्ट किया था

2
0
Google search engine

लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

राजू को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस राजू से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अचानक राजू के सीने में दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। राजू मूल रूप से फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा का रहने वाला था।
गुरुद्वारा मंजी साहिब, जहां फायरिंग की गई।
गुरुद्वारा मंजी साहिब, जहां फायरिंग की गई।
3 पॉइंट में पढ़िए क्या बोले SHO
  • रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी: थाना सुधार के SHO रविंदरपाल सिंह ने बताया कि शूटर राजू को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी।
  • पूछताछ के दौरान होने लगी घबराहट: SHO के मुताबिक, राजू की तबीयत पहले से ही खराब थी। पूछताछ के दौरान उसे घबराहट होने लगी। रक्तचाप कम होने की शिकायत के बाद उसे पहले सुधार के सिविल अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
  • ग्लोबल हार्ट अस्पताल में हुई मौत: हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे शुगर थी और उसका बीपी भी कम हो रहा था। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।
लुधियाना में फायरिंग के आरोपी को लेकर आती पुलिस टीम।
लुधियाना में फायरिंग के आरोपी को लेकर आती पुलिस टीम।
किस मामले में चल रही थी पूछताछ..
28 अक्टूबर तड़के की थी गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग मामला 28 अक्टूबर तड़के करीब 3:15 बजे का है। सुधार के गांव राजोआणा कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने मुख्य सेवादार संत बाबा बलदेव सिंह के रिहायशी कमरे पर गोलियां चलाई थीं।
बाबा बलदेव सिंह बाथरूम में नहा रहे थे एक गोली शीशे और लकड़ी के दरवाजे को चीरती हुई दीवार में जा धंसी। उस समय बाबा बलदेव सिंह बाथरूम में नहा रहे थे और बाल-बाल बच गए। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ने बताया था कि युवकों ने माथा टेकने आने की बात कही थी।
विदेशी नंबर से दी थी जान से मारने की धमकी पुलिस जांच में विदेशी इंटरनेट नंबर से जान से मारने की धमकियां देने और कथित तौर पर फिरौती मांगने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक मांग पूरी न होने पर बाबा की गतिविधियों पर नजर रखकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रचे जाने का आरोप है।
CCTV फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया पुलिस ने 200 किलोमीटर के रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने, साइबर जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर फिरोजपुर में दबिश देकर राजू को गिरफ्तार किया था। गुरदासपुर के 2 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई थी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here