Home Latest News Honey Singh के भतीजे का आज अंतिम संस्कार:दिवित की हादसे में गई...

Honey Singh के भतीजे का आज अंतिम संस्कार:दिवित की हादसे में गई थी जान; निगम की खड़ी ट्रॉली से टकराई थी कार

4
0
Google search engine

दुर्घटना होते ही उसकी मां के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट और लोकेशन पहुंच गई थी।

जालंधर में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे दिवित ओलक का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 1 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा। शनिवार रात दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाते समय उसकी कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में दिवित की मौत हो गई।
दिवित के iPhone में क्रैश डिटेक्शन फीचर सक्रिय था। दुर्घटना होते ही उसकी मां के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट और लोकेशन पहुंच गई थी। अंतिम संस्कार में हनी सिंह, गुरनाम भुल्लर समेत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
खड़ी ट्रॉली से टकराई कार
शनिवार रात दिवित दोस्तों के साथ कार में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दिवित को गंभीर हालत में जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्रैश डिटेक्शन से मां को मिला अलर्ट
दिवित के फोन में क्रैश डिटेक्शन फीचर चालू था और मां का नंबर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के तौर पर सेव था। हादसे के तुरंत बाद उनके मोबाइल पर दुर्घटना का अलर्ट और लोकेशन पहुंच गई। उन्होंने परिवार को सूचना दी। परिजनों ने दिवित को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। दोस्तों से बात करने पर हादसे का पता चला।
हनी सिंह और गुरनाम भुल्लर ने जताया दुख
दिवित की मौत की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक है। सोमवार को यो यो हनी सिंह और गुरनाम भुल्लर दिनेश ओलक के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। आज अंतिम संस्कार में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के अन्य गायकों, संगीतकारों और बॉलीवुड-पॉलीवुड की हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here