पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी है।
कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में 32 गजेटेड छुट्टियां रहेंगी। इनमें 2 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, इसलिए इन पर कर्मचारियों को अलग से अवकाश नहीं मिलेगा।
सितंबर में सबसे ज्यादा 7 छुट्टियां रहेंगी, जबकि पूरे साल में शनिवार-रविवार को छोड़कर 237 दिन कामकाज होगा।
इन छुट्टियों में सरकारी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जनवरी महीने में एक सरकारी छुट्टी है। 26 जनवरी इस बार सोमवार को पड़ेगा।
सितंबर में 7, अक्टूबर में 5 छुट्टियां
छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर में सबसे ज्यादा 7 अवकाश रहेंगे। अक्टूबर में 5 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। ये छुट्टियां शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अतिरिक्त हैं।
15 अगस्त और 14 नवंबर को रविवार
2027 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रविवार के दिन पड़ेगा। वहीं, श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व 14 नवंबर को भी रविवार को है। ऐसे में इन दोनों अवसरों पर कर्मचारियों को अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी।
सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
अधिसूचना के तहत निर्धारित छुट्टियों पर सरकारी कार्यालयों, नगर निगम कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। कैलेंडर के मुताबिक, शनिवार और रविवार के अलावा साल में 237 दिन कामकाज होगा।
सरकार द्वारा जारी किया गया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर…



















































