अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी।
अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 लोगों को एयरपोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी की टिकटें फर्जी थीं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि टिकटें कहां से तैयार की गई थीं और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान इन 16 लोगों की टिकटों को लेकर शक हुआ।
फिलहाल, जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और टिकट बुकिंग करने वाले एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। बता दें कि अमृतसर से शारजाह की एक तरफ की टिकट प्राइज लगभग 18 हजार रुपए है।
इन लोगों को हिरासत में लिया गया…
सिलसिलेवार जानिए, कैसे सामने आया मामला
- 1. फ्लाइट में सवार होने से पहले टिकटों की जांचः अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 16 लोगों की टिकटों पर संदेह हुआ। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी।
- 2. टिकटें कहां से मिलीं, इसकी जांचः जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों ने टिकटें कहां से हासिल की थीं और इन्हें किसने उपलब्ध कराया था। यह भी जांच की जा रही है कि सभी 16 यात्रियों ने एक ही जगह से टिकटें ली थीं या अलग-अलग माध्यमों से हासिल की थीं।
- 3. एजेंट या नेटवर्क की भूमिका की पड़तालः जांच का एक पहलू यह भी है कि कहीं टिकटें उपलब्ध कराने के पीछे कोई एजेंट या नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। इसके लिए यात्रियों से पूछताछ कर टिकटों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
- 4. पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी स्थितिः फिलहाल, टिकटें तैयार करने वाले व्यक्ति और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने और संबंधित एजेंसियों की पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी।
16 यात्रियों को छोड़ा, एजेंट के खिलाफ FIR की तैयारी
अमृतसर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों के मामले में हिरासत में लिए गए 16 यात्रियों को छोड़ दिया गया है। एयरपोर्ट इंचार्ज शक कुलजीत के मुताबिक, यात्रियों के एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।