Home Latest News Jalandhar Basti Area में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की...

Jalandhar Basti Area में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

2
0
Google search engine

जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा बिक रहा है।

स्पोर्ट्स गुड बनाने वाले हब में ही नशे का गढ़ है। बीते दिनों यहां ये नशीले कैप्सूल और नकली शराब पकड़े जा चुके हैं। नशे की ओवरडोज से नौजवानों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्थानीय नेताओं ने चुनाव पास आते ही ड्रग्स पर बैठकें शुरू कर दी हैं। झोटा मर्डर के बाद नशे पर घिरी सरकार और स्थानीय नेताओं पर उठे सवालों के बाद जालंधर बस्ती विधानसभा सीट से आप नेता और कैबिनेट मंत्री ने भी नशे पर बैठक की। मॉडल हाउस के वार्ड 43 में हुई मीटिंग में नशा-मुक्त समाज के निर्माण पर बात हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए वार्ड लेवल पर कमेटियां बनाई जाएं। मां लक्ष्मी मंदिर के सामने दशहरा ग्राउंड में हुई बैठक में भगत ने कहा कि नशा हमारे समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सरकार और आम जनता दोनों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार और जनता को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सरकार और जनता को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
नशे की जानकारी प्रशासन को दें
बैठक में उपस्थित नेताओं और लोगों ने वार्ड स्तर पर सतर्कता समिति बनाने और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री या इसके उपयोग से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है, तो लोग तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
मॉडल हाउस के पार्क दशहरा ग्राउंड में आयोजित बैठक में पहुंचे लोग।
मॉडल हाउस के पार्क दशहरा ग्राउंड में आयोजित बैठक में पहुंचे लोग।
वार्ड को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया इस मौके पर क्षेत्रीय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे। इनमें एमसी सुनीता राजीव टिक्का, एनएमएम (NMM) हलका इंचार्ज राकेश राणा तथा एनएमएम हलका वाइस इंचार्ज संजीव कुमार अंगुराल शामिल रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में वार्ड नंबर 43 को पूरी तरह नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here