Home Latest News Mohali में CM मान आज युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार...

Mohali में CM मान आज युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 68 हजार के पार हुआ सरकारी नौकरियों का आंकड़ा

3
0
Google search engine

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मोहाली पहुंचेंगे।

जहां वे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन विभाग में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। विकास भवन ऑडिटोरियम में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 68 हजार के पार
राज्य सरकार का कहना है कि मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद से रोजगार उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में 68 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि सभी सरकारी भर्तियां पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर की गई हैं। उनके अनुसार, अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर कानूनी विवाद सामने नहीं आया है और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से भी बचाव किया गया है।
सरकारी नौकरी के लिए पंजाबी भाषा जरूरी
पंजाब सरकार की भर्ती नीति के अनुसार, अधिकांश सीधी सरकारी भर्तियों में उम्मीदवार के लिए 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी नहीं पढ़ी है, उन्हें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आयोजित मान्यता प्राप्त समकक्ष पंजाबी भाषा परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद ही वे राज्य सरकार की विभिन्न नौकरियों के लिए पात्र माने जाते हैं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here