Home Latest News Jalandhar में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर...

Jalandhar में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

14
0
Google search engine

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

इससे कार हवा में उछलकर पलट गई। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से एक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लिया।ॉ
प्रत्यक्षदर्शी नवीन सचदेवा (निवासी रोज बाग, गुलाब देवी रोड) के अनुसार लगभग आधा-पौन घंटा पहले वे अपने घर के भीतर मौजूद थे, तभी बाहर धमाके और टकराने की आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि एक कार ने गली में खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर दूसरी गाड़ी से जा टकराई।
घटना के वक्त कार में चार युवक सवार थे हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। कार पलटने के बाद तीन युवक मौके पर ही मौजूद रहे, जबकि उनका एक साथी दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों द्वारा पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने बताया कि वे मॉडल हाउस और भार्गव कैंप क्षेत्र के रहने वाले हैं।
युवक 12 फुटी रोड से पीछा कर रहे थे घटनास्थल पर मौजूद एक दंपति ने बताया कि ये कार सवार युवक 12 फुटी रोड से ही उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने पहले दंपति की एक्टिवा के आगे कट मारा। जब दंपति ने उनका पीछा किया तो गली के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चला रहा युवक अत्यधिक शराब के नशे में था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम थाना डिवीजन नंबर 2 से सहायक उप-निरीक्षक (ASI) नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 से सूचना मिली थी कि गुलाब देवी रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास एक गाड़ी पलट गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा करवाया और उसे थाने भिजवाया।
युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती पूछताछ में कार सवारों ने दावा किया कि कोई उनका पीछा कर रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू से गहन जांच कर रही है। युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और पीड़ितों के बयान के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here