Home delhi किसान नेता पंधेर का दावा, किसान नेता डल्लेवाल को अनशन से पहले...

किसान नेता पंधेर का दावा, किसान नेता डल्लेवाल को अनशन से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

132
0
Google search engine

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को दावा किया

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को दावा किया कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू करने से पहले ही पुलिस ने खनौरी बॉर्डर से हिरासत में ले लिया।
किसान नेता डल्लेवाल ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
डल्लेवाल ने कहा था कि वह किसानों की मांगें मनवाने के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू करके अपने आंदोलन को तेज करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।
किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तब से डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली की ओर मार्च करने से रोक दिया था।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here