Home Latest News Jalandhar Blast साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला...

Jalandhar Blast साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

14
0
Google search engine

जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है।

जालंधर देहात पुलिस ने शहर में इस बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) मॉड्यूल के फरार आरोपी रणदीप सिंह उर्फ मोनू (निवासी गांव ढंडेर, जालंधर) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी सीमा पार से विस्फोटक सामग्री (IED) की खेप लेकर आया था, जिसका इस्तेमाल 15 अगस्त को तबाही मचाने के लिए किया जाना था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के उच्चाधिकारी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी सांझी करेंगे। यह साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा चलाए जा रहे एक आतंकी मॉड्यूल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) द्वारा रची गई थी। जिसमें 26 जुलाई को आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर डीजीपी ने खुलासा किया था।
बॉर्डर पार से लाया था 1.3 किलो IED की सप्लाई
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी सतबीर सिंह (निवासी आदमपुर) को 1.3 किलोग्राम IED के साथ गिरफ्तार किया था। सतबीर से पूछताछ के दौरान उसकी बुआ के लड़के रणदीप सिंह का नाम सामने आया था।
जांच में पता चला कि रणदीप ही भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती इलाके से IED की सप्लाई लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने उसे मामले में नामजद कर लिया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इलाके में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पाकिस्तान में बैठे किन आतंकियों के सीधे संपर्क में था और विस्फोटक किस रूट से भारत पहुंचाया गया था।
ISI और पाक में बैठे आतंकी रिंदा सहित 6 पर केस दर्ज
यह पूरी साजिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और BKI द्वारा रची गई थी। मामले में जालंधर देहात के थाना पतारा की पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा, गुरदासपुर निवासी जगविंदर सिंह उर्फ मनू, पुर्तगाल निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला और आदमपुर निवासी सतबीर सिंह सहित 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
समय रहते टली बड़ी तबाही, बच गईं दर्जनों जानें
26 जुलाई को सतबीर से बरामद किए गए 1.3 किलो IED में लोहे के छर्रे और बॉल बेयरिंग भी पैक किए गए थे, ताकि ब्लास्ट होने पर ज्यादा से ज्यादा जान-माल का नुकसान हो। पंजाब पुलिस के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई से राज्य की शांति भंग करने का बड़ा आतंकी मंसूबा ध्वस्त हो गया और कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। पुलिस के उच्चाधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी साजिश और गिरफ्तारी से जुड़े और खुलासे करेंगे।
इसी बॉक्स में बरामद हुआ था IED
इसी बॉक्स में बरामद हुआ था IED
BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) की प्रमुख आतंकी वारदातें:
सिख-निरंकारी संघर्ष (13 अप्रैल 1978): अमृतसर में वैशाखी के दिन अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच हिंसक झड़प में 13 सिखों की मौत हुई। इस घटना को BKI के उदय का मुख्य कारण माना जाता है।
कपूरथला रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक धमाके (1990 का दशक): BKI ने पंजाब में बसों, सार्वजनिक स्थानों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाकर कई बम धमाके किए, जिनमें दर्जनों आम नागरिकों की जान गई।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या (31 अगस्त 1995): चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालया के बाहर BKI के आत्मघाती हमलावर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह सहित 16 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले का मास्टरमाइंड BKI का आतंकी जगतार सिंह हवारा था।
‘जो बोले सो निहाल’ सिनेमा धमाके (22 मई 2005): नई दिल्ली के दो सिनेमाघरों (लिबर्टी और टोन) में फिल्म ‘जो बोले सो निहाल’ के शो के दौरान ब्लास्ट किए गए, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हुई और कई घायल हुए।
पंजाब में 16 आतंकी हमले/साजिशें (2024–2025): FBI रिपोर्ट के अनुसार, BKI और ISI समर्थित आतंकी हैप्पी पासिया ने पंजाब में 14 ग्रेनेड हमलों और IED ब्लास्ट सहित 16 बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम दिया या उनकी साजिश रची।
पटियाला व आसपास ग्रेनेड हमले (2025–2026): सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों के मॉड्यूल का खुलासा कर पुलिस ने भारी मात्रा में टाइमर और डेटोनेटर बरामद किए थे।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here