Home Latest News Punjab में AAP के चुनावी कैंपेन की लॉन्चिंग कल:CM मान लुधियाना से...

Punjab में AAP के चुनावी कैंपेन की लॉन्चिंग कल:CM मान लुधियाना से शुरू करेंगे, लोगों के घर जाएंगे

26
0
Google search engine

आम आदमी पार्टी (AAP) कल पंजाब में चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी।

CM भगवंत मान कल 19 सितंबर को लुधियाना में चुनावी पंफलेट जारी करेंगे। इसके बाद AAP 20 सितंबर से मेगा लेवल पर डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करेगी। इसकी शुरूआत CM भगवंत मान अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में घर-घर जाकर करेंगे।
इस मेगा कैंपेन के दौरान AAP के 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर जाकर मान सरकार के कामों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे। AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इसी दौरान पार्टी के मेंबरशिप अभियान की भी शुरूआत करेगी।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया। उनके साथ पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा (बाएं) और विधायक शैरी कलसी।
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया। उनके साथ पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा (बाएं) और विधायक शैरी कलसी।
AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया की अहम बातें
  • एक महीने तक चलेगा अभियान: मनीष सिसोदिया ने कहा- हमने पंजाब में इतने काम किए, जो 75 साल में नहीं हुए। इन्हीं कामों के आधार पर पार्टी चुनाव में उतरेगी। परसों से शुरू हो रहे डोर टू डोर कैंपेन के जरिए सरकार के कामकाज घर-घर पहुंचाएंगे। पंजाब में 25,332 बूथ हैं। करीब 2.68 लाख कार्यकर्ता और बूथ लीडर इस अभियान में शामिल होंगे। यह अभियान एक महीने तक चलेगा।
  • हर परिवार को 1.82 लाख का फायदा हो रहा: सिसोदिया ने कहा कि AAP ने अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। इससे हर परिवार को सालाना करीब 1.82 लाख रुपए का फायदा हुआ है, जबकि हर महीने करीब 15 हजार रुपए का लाभ मिल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता अब इन कामों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर जाएंगे।
  • बीजेपी अकाली दल व कांग्रेस को घेरेंगे: सिसोदिया कहा कि कार्यकर्ता लोगों को यह भी याद दिलाएंगे कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब किस तरह नशे की समस्या से जूझता रहा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद वह कई वादों से पीछे हट गए और नशा भी खत्म नहीं कर पाए।
  • BJP ने चलाई नशे की सप्लाई चेन: सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया। तस्करों के घर तोड़े गए, उन्हें जेल भेजा गया और सप्लाई चेन तोड़ी गई। इसके बावजूद पंजाब में नशा कहां से आ रहा, इसका जवाब ये है कि पंजाब में बिकने वाला 80 फीसदी नशा भाजपा शासित राज्यों से आ रहा है।
अरोड़ा ने कहा- भाजपा अपने राज्यों में नशा खत्म करे AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर भाजपा वास्तव में पंजाब से नशा खत्म करना चाहती है तो पहले अपने-अपने राज्यों में नशे के कारोबार को खत्म करे। हरियाणा और गुजरात से नशा आ रहा है। अरोड़ा के मुताबिक, पंजाब की लोकल सप्लाई चेन तोड़ी जा चुकी है, अब बाहर से नशा पंजाब में आ रहा है। यात्रा निकालने वाले पंजाब का अपमान कर रहे है। अरोड़ा ने पिछली अकाली दल+भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर पंजाब को कंगाली की ओर ले जाने का आरोप लगाया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here