Home Latest News Amritsar में हथियारों समेत 3 गिरफ्तार:दो AK-47 और 50 कारतूस बरामद, विदेश...

Amritsar में हथियारों समेत 3 गिरफ्तार:दो AK-47 और 50 कारतूस बरामद, विदेश में बैठे तस्कर से कनेक्शन; पुलिस खंगाल रही लिंक

2
0
Google search engine

पुलिस खंगाल रही आरोपियों के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो AK-47 राइफलें, तीन मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में थे। आरोपियों पर पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाने में शामिल होने का संदेह है।
इस मामले में थाना छेहर्टा अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिलते थे।

तस्करी के कनेक्शन की भी जांच

इसके साथ ही विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का दायरा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए पूछताछ और जांच के आधार पर इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here