Home Latest News Ludhiana में हाथ काटकर दुकानदार को पकड़ाया:हमलावर बोले- युवक के घर भिजवा...

Ludhiana में हाथ काटकर दुकानदार को पकड़ाया:हमलावर बोले- युवक के घर भिजवा देना, घर में घुसकर हमला किया

2
0
Google search engine

लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका हाथ काटकर अलग कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ हाथ लिफाफे में डालकर एक करियाना दुकानदार को दे गए। दुकानदार से कहा कि इसे युवक के घर पहुंचा देना। घटना रेडू साहिब गुरुद्वारा के पास की है। घायल की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। घायल और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
SHO जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक मकान में मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने मकान मालिक के साथ भी मारपीट की थी।
युवक पर तेजधार हथियारों से हमला
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने शक्ति सिंह उर्फ भूरा को बुरी तरह पीटा और उस पर तेजधार हथियारों से वार किए। इस दौरान उसकी कलाई काटकर अलग कर दी गई। गंभीर रूप से घायल शक्ति सिंह को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
कटा हाथ लिफाफे में डालकर दुकानदार को दिया
वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ हाथ अपने साथ ले गए। इसके बाद वे सतगुरु नगर की गली नंबर-9 में एक करियाना दुकान पर पहुंचे और हाथ दुकानदार को थमा दिया। आरोपियों ने दुकानदार से कहा कि इसे युवक के घर पहुंचा देना। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।
आपसी रंजिश के चलते हमले का शक
SHO जितेंद्र कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस को उन लोगों के नाम भी मिले हैं, जिनके साथ घायल युवक उठता-बैठता था। पुलिस इन लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। SHO ने बताया कि घायल पर पहले से करीब 12 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटनास्थल और उस दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जहां आरोपी कटा हुआ हाथ छोड़कर गए थे। पुलिस दुकानदार से मिली जानकारी और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here