Home Latest News Jalandhar में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने...

Jalandhar में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

1
0
Google search engine

जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस की चपेट में आ गया।

इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे पकड़ने की मांग को लेकर परिवार ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया।
युवक की पहचान राजन (17) निवासी चूहड़वाली के रूप में हुई है। घटना 2 बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक के दादा ने बताया कि राजन उनका इकलौता पौता था।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन रोते हुए।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन रोते हुए।
ओवरटेक के दौरान युवक को कुचलते निकली बस
लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल टाइम में करतार बस का चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि कंडक्टर को काबू कर लिया गया।
आदमपुर की खराब सड़क ने ली जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here