Home Latest News Amritsar में Union Bank में लूट की कोशिश, CCTV:5 नकाबपोश वारदात...

Amritsar में Union Bank में लूट की कोशिश, CCTV:5 नकाबपोश वारदात नाकाम होने पर फरार; स्टाफ और लोगों में अफरातफरी

1
0
Google search engine

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है।

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ नकाबपोश युवक बैंक के अंदर लूट करने के इरादे से दाखिल हुए। हालांकि, लुटेरे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
बता दे करीब 5 अज्ञात युवक बैंक में पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बैंक के अंदर पहुंचने के बाद युवकों ने लूट की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, लुटेरों की यह कोशिश नाकाम रही।
वे बैंक से कोई बड़ी रकम लेकर नहीं जा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बैंक तक किस रास्ते से पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।
पांचों आरोपी फिलहाल अज्ञात, जांच जारी
फिलहाल पांचों आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में भी जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक में लूट की कोशिश की इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here