पंजाब में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि पठानकोट, रूपनगर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
बाकी पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, चंडीगढ़ में भी आसमान साफ रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने की स्थिति में तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
राज्य में फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन कई इलाकों में मौसम विभाग का अनुमान बारिश में तब्दील नहीं हो सका।
पंजाब में क्यों कमजोर पड़ा मानसून?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय मानसून कमजोर स्थिति में है। बारिश लाने वाली मानसूनी ट्रफ पंजाब के फिरोजपुर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बनी हुई है, लेकिन फिलहाल कोई ऐसा मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जो राज्य और चंडीगढ़ में व्यापक बारिश करा सके।
कुछ इलाकों में बन सकते हैं बादल







































![barish[1]](https://punjabbuzz.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/09/barish1-640x359.jpg)






