Home Latest News Amritsar में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश...

Amritsar में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

1
0
Google search engine

पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए अमृतसर जिले के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

अधिसूचना के मुताबिक, 12 सितंबर शनिवार को जिला अमृतसर साहिब में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और कॉरपोरेशनों के साथ-साथ सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी।
पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग की ओर से आज इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत भी घोषित की गई है। अधिसूचना पर पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षर हैं।

सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी सूचना

सरकार की ओर से इस फैसले की जानकारी पंजाब राज्य के सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और प्रशासनिक सचिवों को भी भेजी गई है, ताकि आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सभी विभागों के प्रमुखों, डिवीजनों के कमिश्नरों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, डिप्टी कमिश्नरों और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here