Home delhi Chandigarh में युवक का PCR पर डंडे से हमला: पुलिसकर्मियों को दी...

Chandigarh में युवक का PCR पर डंडे से हमला: पुलिसकर्मियों को दी धमकी

2
0
Google search engine

चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित खेड़ा रोड पर एक युवक ने पुलिस की पीसीआर पर डंडे से हमला कर दिया।

युवक ने पहले आगे वाले शीशे पर वार किए और फिर साइड वाले शीशे तोड़ दिए। उस समय पीसीआर के अंदर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश मौजूद थे।स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बोला, मैं भगवान हूं, मत रोको, श्राप दे दूंगा। उसकी बातें सुनकर लोग हंसने लगे, जबकि कुछ ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। शीशा टूटने के दौरान कांच के कुछ टुकड़े पीसीआर इंचार्ज प्रियंका को लगे। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई।
घटना के बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को काफी मशक्कत के बाद काबू कर हिरासत में ले लिया।
हाथ में डंडा लेकर पीसीआर तोड़ता युवक।
हाथ में डंडा लेकर पीसीआर तोड़ता युवक।
अब 5 पॉइंट में पढ़ें पूरा मामला…
  • PCR के अंदर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश बैठे हुए थे: पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पीसीआर किशनगढ़ क्षेत्र के खेड़ा रोड पर खड़ी थी। यह स्थान पीसीआर की ड्यूटी का निर्धारित क्षेत्र था। पीसीआर के अंदर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश बैठे हुए थे। प्रियंका पीसीआर के अंदर बैठकर लॉग बुक भर रही थीं।
  • पीसीआर के आगे वाले शीशे पर हमला किया: इसी दौरान अचानक एक युवक वहां पहुंचा। उसने बनियान पहन रखी थी और उसके हाथ में एक डंडा था। इससे पहले कि पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, युवक ने डंडे से पीसीआर के आगे वाले शीशे पर हमला करना शुरू कर दिया।
  • युवक ने पीसीआर के शीशे पर डंडे से कई वार किए: हमलावर युवक ने पीसीआर के शीशे पर डंडे से कई वार किए। अचानक हुए हमले से अंदर बैठे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। डंडे के वार से पीसीआर का आगे वाला शीशा टूट गया। टूटे हुए कांच के कुछ टुकड़े इंचार्ज प्रियंका को भी लगे, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
  • मशक्कत के बाद युवक को काबू किया: हमले के बाद पीसीआर इंचार्ज प्रियंका और ड्राइवर राजेश वाहन से बाहर निकले व युवक को पकड़ने की कोशिश की। युवक के हाथ में डंडा था और वह उसे घुमा रहा था। इस कारण दोनों पुलिसकर्मी सावधानी बरतते हुए उससे दूरी बनाए रहे। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई।
  • युवक को पकड़ने का प्रयास किया: कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। युवक को काबू करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज भी मौके पर पहुंचीं।
युवक ने PCR के आगे और साइड वाले शीशे तोड़ दिए।
युवक ने PCR के आगे और साइड वाले शीशे तोड़ दिए।
मानसिक रूप से परेशान है युवक
पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। अक्सर इसी इलाके में घूमता रहता है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज ने बताया कि पीसीआर पर डंडे से हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अचानक पीसीआर पर हमला क्यों किया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here