Home haryana Himachal में सिख छात्र से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त: जत्थेदार ने...

Himachal में सिख छात्र से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त: जत्थेदार ने कहा- ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं , Principal बदलने को कहा

1
0
Google search engine

जत्थेदार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सिख बच्चे और उसके परिवार से बातचीत की है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ रैगिंग का मामला सामने आने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होती है और किसी भी बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।
जत्थेदार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सिख बच्चे और उसके परिवार से बातचीत की है। उन्होंने परिवार को चढ़दी कला में रहने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि श्री अकाल तख्त साहिब इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आई घटना के वीडियो को लेकर भी मीडिया और वेब चैनलों से अपील की है।

वायरल वीडियो चैनलों पर प्रकाशित न किया जाए

जत्थेदार ने कहा कि परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वायरल वीडियो को अपने चैनलों पर प्रकाशित न किया जाए। न ही पीड़ित बच्चे की पहचान सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला बच्चे के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसकी पहचान की गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। जत्थेदार ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रैगिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका पर उठे सवाल

उन्होंने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जत्थेदार के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता की ओर से स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं। उनका कहना है कि जो प्रिंसिपल स्कूल में बच्चों के बीच अनुशासन कायम नहीं रख सकता, उसे पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

एक सप्ताह में प्रिंसिपल बदलने का भरोसा

इसी के चलते जत्थेदार ने स्कूल प्रशासन से बातचीत कर प्रिंसिपल को तुरंत बदलने के लिए कहा है। स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रिंसिपल को बदल दिया जाएगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here