Home Latest News PSEB का बोर्ड छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर...

PSEB का बोर्ड छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस

25
0
Google search engine

बोर्ड ने उन छात्रों और स्कूलों को राहत दी है जिनके पास अभी तक डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं है।

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं और 10वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। बता दें कि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब सभी छात्रों के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (Digital Birth Certificate) अनिवार्य होगा।
जिनके पास सर्टिफिकेट नहीं, उनके लिए राहत
बोर्ड ने उन छात्रों और स्कूलों को राहत दी है जिनके पास अभी तक डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों में अब स्कूल बोर्ड पोर्टल पर अंडरटेकिंग (Undertaking) अपलोड कर सकेंगे, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में रुकावट नहीं आएगी।
पोर्टल पर शुरू हुआ नया ‘अंडरटेकिंग’ विकल्प
PSEB ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर एक नया फीचर जोड़ा है, जिसमें स्कूल उन छात्रों के लिए अंडरटेकिंग जमा कर सकते हैं जिनका जन्म प्रमाण पत्र अभी तक डिजिटल फॉर्म में अपडेट नहीं हुआ है। यह कदम प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
रजिस्ट्रेशन और फीस की अंतिम तारीखें तय
बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की भी घोषणा की है
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई
छात्रों और स्कूलों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज और फीस प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि छात्रों को परीक्षा रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की परेशानी न हो।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here