Home Latest News India-A ने Sri Lanka-A को 10 विकेट से हराकर जीती सीरीज,...

India-A ने Sri Lanka-A को 10 विकेट से हराकर जीती सीरीज, गुरनूर बरार रहे जीत के हीरो; 10 विकेट लिए

23
0
Google search engine

इस जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे।

 भारत-ए ने गॉल में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद भारत-ए के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था और टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली।
गुरनूर बरार रहे जीत के हीरो 
इस जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज गुरनूर बरार रहे। उन्होंने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका-ए की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखेर दी।
पहली पारी में 543 रन बनाए, 177 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की
भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 543 रन बनाए और 177 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार 168 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 94 रन, कप्तान ध्रुव जुरेल ने 53 रन और सारांश जैन ने नाबाद 70 रन की अहम पारी खेली।
दूसरी पारी में वापसी नहीं कर सकी श्रीलंका टीम 
177 रनों से पिछड़ने के बाद श्रीलंका-ए की टीम दूसरी पारी में वापसी नहीं कर सकी। चौथे और आखिरी दिन गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका-ए की पूरी टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत-ए को जीत के लिए सिर्फ 33 रन का आसान लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और अमन मोखाडे ने बिना कोई विकेट गंवाए केवल 6.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here