Home delhi Venezuela को संकट की घड़ी में भारतीय मदद, ऑपरेशन अमिस्ताद में भेजी...

Venezuela को संकट की घड़ी में भारतीय मदद, ऑपरेशन अमिस्ताद में भेजी गई 35 टन राहत सामग्री और दवाएं

15
0
Google search engine

केंद्र सरकार ने वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है।

वेनेजुएला में आए भूकंप से घायल हुए लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। आपरेशन अमिस्ताद शुरू किया गया है। शुक्रवार को हिंडन एयरबेस से दो सी-17 ग्लोब मास्टर विमानों ने उड़ान भरी। दोनों विमानों से 30 टन राहत सामग्री, पांच टन मेडिकल उपकरण और दवाएं भेजी गई हैं। 60 पैराफील्ड अस्पताल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम भी है।
साथ ही दो भीष्म क्यूब भी हैं। यह माड्यूलर फील्ड अस्पताल है। घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया जा सकता है। वेनेजुएला में गुरुवार को भूकंप आया था। इसमें 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। केंद्र सरकार ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए आपरेशन अमिस्ताद शुरू किया है। इस अभियान में भारतीय वायुसेना और सेना शामिल है।
शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस, गाजियाबाद से सी-17 ग्लोब मास्टर विमानों ने उड़ान भरी। यहां से 60 पैराफील्ड अस्पताल और दो भीष्म क्यूब भेजे गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 41 सदस्यीय राहत एवं मेडिकल टीम को भेजा गया है।
इसमें अनुभवी बचावकर्मी और मेडिकल एक्सपर्ट शामिल हैं। भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पताल है। यह आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें 200 रोगियों तक के लिए एडवांस ट्रामा सेंटर, आपातकालीन सर्जरी और आइसीयू की सुविधा है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here