Home Latest News Race में अक्षय खन्ना का रोल करना चाहते थे सैफ अली खान,...

Race में अक्षय खन्ना का रोल करना चाहते थे सैफ अली खान, किस वजह से नहीं बन पाई थी बात

72
0
Google search engine

सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं.

सैफ अली खान की हालिया फिल्म ‘कर्तव्य’, जो अभी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में सैफ एक हरियाणवी पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके इस किरदार ने कई लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसने उन्हें फिल्म ‘ओमकारा’ में उनके ‘लंगड़ा त्यागी’ वाले किरदार की याद दिला दी. अक्सर सोफिस्टिकेटेड और शहरी किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले सैफ ने ‘ओमकारा’ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था, जहां उन्होंने एक ठेठ बोली और देहाती, खुरदरा अंदाज अपनाया था. एक हालिया बातचीत में सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘रेस’ को लेकर भी बात की और बताया कि उन्हें इस मूवी में अक्षय खन्ना वाला रोल ऑफर हुआ था.
सैफ अली खान ने एक खास बातचीत में फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बात की. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें ‘ओमकारा’ और ‘कर्तव्य’ जैसे रोल उन्हें कम ही मिलते हैं. एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘परिणीता’, ‘एक हसीना थी’ और ‘रेस’ के मेकर्स इस बात के लिए राजी किया था कि वो उन्हें ‘रोम-कॉम’ वाली इमेज से हटकर रोल दें. इसके बाद एक्टर ने बताया कि ‘रेस’ में पहले उन्हें अक्षय खन्ना का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन एक खास वजह से बात नहीं बन पाई थी.

जब सैफ को मिला अक्षय खन्ना का रोल

रेस में सैफ अली खान ने ‘रणवीर सिंह’ का किरदार निभाया और अक्षय खन्ना ने ‘राजवीर सिंह’ का. सैफ अली खान ने कहा, “मुझे मेकर्स को इसलिए भी मनाना पड़ा कि वो मुझे वो रोल दें जो मैंने आखिरकार ‘एक हसीना थी’ में निभाया था. यहां तक कि ‘रेस’ में भी मेकर्स चाहते थे कि मैं अक्षय खन्ना वाला रोल निभाऊं. वो एक जबरदस्त रोल था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े भाई का रोल निभाना चाहता हूं, जो थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार है.”
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here