Home Latest News Sharda Sinha के निधन के बाद बेटे ने की ‘ Padma Vibhushan’...

Sharda Sinha के निधन के बाद बेटे ने की ‘ Padma Vibhushan’ की मांग

91
0
Google search engine

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे ने सरकार से गुजारिश की है

फेमस भोजपुरी गायिका और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। इस दुखद खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया। शारदा सिन्हा की गायकी का जादू सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी।
उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार से निवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी मां को सरकार ‘पद्म विभूषण’ जैसे पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके अलावा उन्होंने मां शारदा सिन्हा के आखिर वक्त की भी कुछ बातों को शेयर किया है।
‘पद्म विभूषण’ से नवाजे जाने की उम्मीद
एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक अंशुमन सिन्हा ने कहा कि उनकी मां को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो था पद्म विभूषण, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
शारदा सिन्हा ने जीवनभर भारतीय संगीत जगत में अपने योगदान से एक अमिट छाप छोड़ी, लेकिन उनके बेटे का मानना है कि उन्हें ये सम्मान जीवित रहते हुए नहीं मिल पाया। अंशुमन ने कहा, ‘हमारे पास कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हम यह महसूस करते हैं कि उन्हें पद्म विभूषण मिलना चाहिए था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी मां कभी किसी चीज के लिए शिकायत नहीं करती थीं। हम भी उन्हीं से ये सीखा है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसी में खुश रहना चाहिए। हालांकि हम जानते हैं कि सरकार मृत्यु के बाद किसी को भी सम्मान दे सकती है। अगर मेरी मां को पद्म विभूषण मरणोपरांत मिलता है, तो ये उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी होगी।’
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here